कन्हैया गावड़े रहस्यमय मौत के मामले में समाज उग्र, सर्व आदिवा... - CG Sandesh

कन्हैया गावड़े रहस्यमय मौत के मामले में समाज उग्र, सर्व आदिवासी समाज द्वारा उच्च अधिकारियों को सौपा गया ज्ञापन

भानुप्रतापपुर। कन्हारगांव निवासी विकलांग कन्हैयालाल गावड़े का शव ताला बंद झोपड़ी में 3 जून को पुलिस ने बरामद किया था। मरने के पूर्व मृतक द्वारा अपनी जमीन बिक्री की राशि एवं रजिस्ट्री को लेकर ब्लाक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर के अधिकारियों के पास जांच व कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया। किन्तु अधिकारीयों की उदासीनता व लापरवाही के चलते जांच आज पर्यन्त तक नहीं हो पाई और न ही मृतक को न्याय मिल पाया। 

मृतक के पुत्र द्वारा 11 जुलाई को पत्र के माध्यम से समाज प्रमुखों को इसकी जानकारी दी गयी। जिसके बाद मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज द्वारा जिला कलेक्टर, एसपी, एसडीओपी, तहसीलदार के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौप कर सूक्ष्म जांच करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें