भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के बनेंगे भवन, सेवा भूमि के विक्... - CG Sandesh

भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के बनेंगे भवन, सेवा भूमि के विक्रय पर कोटवार के विरूद्ध होगी कार्यवाही

सेवा भूमि के विक्रय पर कोटवार के विरूद्ध होगी कार्रवाई

कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। गत दिवस कोयलीबेड़ा में आयोजित जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए महिला स्व-सहायता समूह का बैंक में खाता खुलवाना सुनिश्चित करने के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की पद स्थापना भी अतिशीघ्र किया जावेगा, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेे हैं। कलेक्टर चन्दन कुमार ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नरहरपुर विकासखण्ड के देवरी बालाजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया तथा सीजी एमएससी के इंजीनियर को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिले के सभी भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रकरण प्रस्तुत करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र बनाने तथा अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों को ग्राम पंचायत के माध्यम से निराकृत करने के लिए सभी तहसीलदार को निर्देशित किया है, कोटवारों को प्रदत्त सेवा भूमि को शासकीय अभिलेख में दर्ज करने की समीक्षा भी की। तहसीलदार भानुप्रतापपुर ने बताया कि ग्राम भैंसमुण्डी के कोटवार ने कोटवारी सेवा भूमि को अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया है, जिसके नामांतरण पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने उक्त कोटवार को निलंबित करने के लिए भी तहसीलदार को निर्देशित किया हैं। तहसीलदार ने बताया कि संबंधित कोटवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उसके बाद कारर्वाई की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें