चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलेक्टर चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम जातावाड़ा निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी गायत्री बाई यादव के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार भानुप्रतापपुर के माध्यम से किया जायेगा।
अन्य सम्बंधित खबरें