सोलह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत - CG Sandesh

सोलह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

सर्प काटने के तीन प्रकरण और आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार ने मृतको के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की मान से 16 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

पखांजूर तहसील के ग्राम देवीपुर निवासी 36 वर्षीय अरूण राय की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती अपर्णा राय के लिए चार लाख रूपये, ग्राम छिन्दपाल निवासी 51 वर्षीय अंकालो बाई तारम की सर्प काटने से मृत्यु के प्ररकण में उनके निकटतम वारिस शंकर तारम के लिए चार लाख रूपये, ग्राम कुरूषबोड़ी निवासी 29 वर्षीय बाबूलाल यादव की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निमटतम वारिस जयंती यादव तथा रामचंद यादव के लिए चार लाख रूपये और ग्राम पुरूषोत्तमनगर निवासी 65 वर्षीय कुमुदनी मण्डल की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस हरिदास मण्डल के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार पखांजूर के माध्यम से किया जायेगा।



अन्य सम्बंधित खबरें