पुलिस में की थी रिपोर्ट इसलिए घर लौटते समय पति-पत्नी की रास्ता रोककर पिटाई, पति को कमरे में बंद कर...........
पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पीव्ही 41 में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ लौटने समय रास्ता रोककर मारा गया. आरोपियों ने उक्त व्यक्ति की पिटाई इसलिये कि क्योकि उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद खेत से लौटते समय आरोपियों ने अपने घर के सामने प्रार्थी को रोक लिया और उसके साथ उसकी पत्नी की पिटाई की, बाद में उक्त व्यक्ति को कमरे में बंद करके भी मारा गया. और गले में रस्सी भी बाँध दिया गया.
बन्टी विश्वास ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई 2021 को शाम के समय वह पत्नि सुनिता विश्वास के साथ खेत से काम कर लौट रहा था, तभी करीबन शाम के 4.30 बजे भोला विश्वास अपने घर के सामने अपने साथी मोहित विश्वास और निरंजन विश्वास के साथ बंटी के मो.सा. के सामने रास्ता रोककर खड़े हो गये और उसे पूर्व में इनके विरूद्ध थाना में दर्ज कराये रिपोर्ट की बात को लेकर अश्लील गाली दिये जिसे सुनकर बंटी ने गाली देने से मना किया तो तीनो एक साथ मिलकर उसे हाथ मुक्का और लात से पीटने लगे, तब बंटी की पत्नि सुनिता बीच बचाव करने लगी तो उसे भी वे तीनो बहुत मारे.
इसके बाद तीनो बंटी को जान से मार देने की धमकी देते हुए घसीटते हुए घर के कमरे में ले गये और वहां बंद करके बहुत मारे और गले में रस्सी भी फसा दिये. इतने देर में बंटी की पत्नि गांव के कुछ अन्य लोगो को बुलाकर लायी तब जाकर बंटी को छोड़ा गया.
बंटी ने बताया की मारपीट से उसके शरीर में काफी दर्द होने से वह रात में ईलाज हेतु सिविल अस्पताल पखांजूर में गया. उक्त घटना से बंटी और उसकी पत्नी दोनों ही बहुत भयभीत और डरे हुए है.
मामले में पुलिस ने आरोपीगण भोला विश्वास, मोहित विश्वास और निरंजन विश्वास के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 341, 342, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.