छत्तीसगढ़ शिवसेना के 37 वां स्थापना दिवस पर भानुप्रतापपुर मे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शिवसेना के 37 वां स्थापना दिवस पर भानुप्रतापपुर में पौधारोपण किया गया

छत्तीसगढ़ शिवसेना के 37 वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश अनुसार एवं छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के दिशानिर्देश अनुसार कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर ब्लाक ग्राम साल्हे चौक प्राथमिक शाला आवासपारा साल्हे में पौधारोपण किया गया और बड़े हर्षोल्लास के साथ युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर खेमलाल माहला ने प्राथमिक शाला साल्हे के गुरुजी एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और कॉपी पेन एवं टॉफी वितरित कर बच्चों से कहा कि आगे चलकर तुम लोगों में से ही कोई डॉक्टर बनेगा तो कोई इंजीनियर बनेगा इसलिए कोई भी कठिन से कठिन परेशानी भी आए तो पढ़ाई कभी नहीं छोड़ना अच्छे से पढ़ाई करना अच्छे रास्ते पर चलना और आगे चलकर अपने जिला अपने ब्लॉक अपने गांव का नाम रोशन करना कहा और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया.


 जिसमें आवासपारा साल्हे के टीचर प्रभारी सहायक शिक्षक श्रीमती कमला साहू सहायक शिक्षक श्री दिनेश अरकरे सहायक शिक्षिका श्रीमती वेद कुमारी उर्वशा आरी डोंगरी माइंस कच्चे के तरफ से शिक्षक मंगल सिंह माहला श्रीमती नेमीन सलाम स्वीपर सरोज माहला श्रीमती शकुन बाई रसोईया श्रीमती सपना मानिकपुरी रसोईया एवं शिवसेना सदस्य प्रवीण पाण्डेय दुरसाय दर्रो दीनदयाल सलाम अजीत कोरेटी अनेश नुरेटी बहल सिंह रितेश बढ़ाई और सभी शिव सैनिक उपस्थित थे.



अन्य सम्बंधित खबरें