घर के परछी में सटटा पटटी लिखने वाला पकड़ाया. - CG Sandesh

घर के परछी में सटटा पटटी लिखने वाला पकड़ाया.

कोरर पुलिस ने 15 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बैजनपुरी मे आरोपी रामजीवन टंडन को सट्टा खिलाने पर कार्रवाई किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बैजनपुरी में एक व्यक्ति कोरे कागज में अंको में रूपये पैसे का दांव लगाकर सटटा खिला रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर जुआ रेड कार्यवाही किया जहाँ एक व्यक्ति ग्राम बैजनपुरी में अपने घर परछी में सटटा पटटी लिखकर हिसाब किताब करते मिला.

पुलिस ने बताया कि आरोपी रामजीवन टंडन तिपा स्व. रामप्रसाद टंडन उम्र 45 वर्ष के पास से कागज के टूकडे में अंक लिखा 02 नग सटटा पटटी पर्ची, नगदी रकम 900 रूपये एवं 01 नग नीला रंग का डांटपेन को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें