कोरोना मरीजों को वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श
कलेक्टर के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी समाज कल्याण विभाग व पिरामल फॉउडेशन के जिला समन्वयक द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों के फोन नंबर वॉलिन्टियर्स को साझा किये जा रहे हैं। फोन कॉल से मरीजों से बात कर स्वास्थ्य संबंधी हालचाल पूछा जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर वर्चुअल माध्यम से डॉक्टरों की ओर से मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाता है। पिछले 10 दिनों में 300 लोगों को कांकेर जिले में होम केयर सपोर्ट प्रदान किया गया है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को वर्चुअल स्वरूप डॉक्टर की सलाह भी उपलब्ध कराई जा रही है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जून माह में आॅक्सीजन की अपातकालीन जरूरत को ध्यान में रखते हुए पिरामल फॉउंडेशन की ओर से 47 आॅक्सीजन कॉन्संटेटर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से फंक्शनल करते हुए आम जन की सुविधा के लिए किया जाएगा। पिरामल फॉउंडेशन की ओर से जिले भर में वैक्सीन के प्रति लोगों में फैलती भ्रांतियों का निवारण करने का विस्तृत अभियान चलाया जाएगा, इसके माध्यम से जनता में वैक्सीन के प्रति डर कम होगा और वैक्सिनेशन के प्रति विश्वास बढ़ेगा।