स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने हेतु किया चक्का जाम
महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने महामाया माइंस गेट के 100 मीटर पहले 70.80 महिला पुरुष की संख्या में चक्का जाम किया गया. इनके द्वारा यह मांग रखी गई है कि तत्काल महामाया के ग्रामीणों को रोजगार दिया जाए जिस पर प्रशासन ने शिवसेना के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है कि वर्तमान में महामाया खदान में कोई भी पद रिक्त नहीं है अपितु कुछ महा स्थानांतरण संभावित नहीं है नवंबर माह 2.5 एमटी उत्पादन की क्षमता की प्रक्रिया भारत सरकार एवं राज्य सरकार के साथ प्रारंभ होनी है एमटी 2.5 उत्पादन का परमिशन मिलने के बाद उक्त कार्य की स्थानीय महामाया के बेरोजगारों को योग्यता एवं प्रशासन के आदेश अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी क्यों कि यह व्यक्ति वर्तमान में बेरोजगार हैं तथा लाल पानी से प्रभावित हैं जिला बालोद युवा सेना जिलाध्यक्ष हर्षवीर कसार जिला कांकेर जिलाध्यक्ष युवा सेना खेमलाल माहला डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी महामाया ग्राम प्रमुख बलराम निषाद रितेश बढ़ाई राजा साहू प्रकाश मालेकर सुमांत एवं सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक मौजूद थे.