जिले में अब तक 325.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज - CG Sandesh

जिले में अब तक 325.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 325.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा पखांजूर तहसील में 15.3 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 2.7 मिली मीटर चारामा तहसील में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की स्थिति में भानुप्रतापपुर तहसील में 10.3 मिली मीटर, दुर्गूकोंदल तहसील में 10.3 मिली मीटर, और नरहरपुर तहसील में 2.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें