दुर्घटना के बाद पीड़ित को नहीं दिए पैसे, 4 माह बाद दर्ज करवाया प्राथमिकी
कोड़ेकुर्से पुलिस ने एक दुर्घटना के मामले में करीब 4 माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है, मामले में दुर्घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति को ईलाज हेतु पैसा देने की बात कही गई थी लेकिन उसे राशि नहीं मिली.
ग्राम सुरूंगदोह निवासी परमेश्वर मरकाम ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च 2021 को लगभग 14.30 बजे वह अपने भाभी रामकी बाई मरकाम के साथ बड़ा खेत साधु मिचगांव की तरफ खेत में काम करने जा रहा था. उसी समय सामने से बिना नंबर पीकप का चालक साधु मिचगांव की तरफ से पीकप को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये लाकर परमेश्वर की भाभी को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी भाभी को चोट लगा और पीकप का मालिक घटना घटित कर पीकप को छोडकर भाग गया.
परमेश्वर ने बताया कि उसकी भाभी को इलाज हेतु सीएचसी दुर्गुकोंदल ले गया जहाँ से कांकेर अस्पताल ले गये वहां इलाज कराने बाद धमतरी अस्पताल ले गये वहां इलाज कराने बाद गाडी मालिक का पता चलने पर वह पीकप का मालिक निवासी गुदुम का सुरूंगदोह आये और इलाज का खर्च देने को बोला.
और पैसा मांगने पर अब तक इलाज का पैसा नहीं दिये, मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.