शराब पीकर सार्वजनिक स्थान में हुडदंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

शराब पीकर सार्वजनिक स्थान में हुडदंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंतागढ पुलिस ने 15 जुलाई को शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति को शराब भट्ठी मद्रासीपारा अंतागढ के पास सार्वजनिक स्थान में शराब पीकर हो हल्ला व हुडदंग करते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि शराब भट्ठी अंतागढ के पास एक व्यकित नशे की हालत में सार्वजनिक स्थल पर गाली गलौच एवं हुडदंग कर रहा था, जिसे शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने आरोपी का नाम सुनील कुमार यादव पिता लतखोर राम यादव उम्र 28 वर्ष नीचेपारा सरण्डी का निवासी बताया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील यादव शराब के नशे में होना प्रतीत हो रहा था जिसे CHC अंतागढ ले जाकर शराब मुलाहिजा कराया गया, जहाँ डां. द्वारा आरोपी को शराब पीना लेख किये जाने पर आरोपी को धारा 36(च)(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर कारवाई किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें