मुरूम का खुलेआम अवैध रूप से किया जा रहा उत्खनन, ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग
दुर्गुकोंडल केंद्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा पिछड़े क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु पूरे देश भर में सड़कें बनाई जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में विकास हो एवं क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर सुधरे। किंतु अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ता हीन सड़क का निर्माण कर के शासन की योजनाओं में पतीला लगाया जा रहा है। विदित हो कि पिछड़े क्षेत्र दुर्गुकोंडल ब्लाक में मराम पानी, से कोदापाखा तक निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार राजन सिंह द्वारा बहुत ही गुणवत्ता हीन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे निर्माणाधीन सड़क कितने दिन चलेगी पर शक है। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह पर पुलिया निर्माण करने हेतु सड़कों को खोदा गया है किंतु उसमें आदमी के चलने हेतु डायवर्सन का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे आम जनता को बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है ।
इसी तरह ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को भी शासन के दर से बहुत ही कम दर पर मजदूरी देकर पिछड़े क्षेत्र के मजदूरों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार राजन सिंह द्वारा सड़क निर्माण हेतु खनिज विभाग के बिना अनुमति के अधिकारियों की नाक के नीचे से हजारों हाईवा मुरूम का खुलेआम अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। जिससे ठेकेदार द्वारा कई जगह पर अवैध उत्खनन के कारण संरक्षित वृक्षों को भी नुकसान पहुंच रहा है अवैध उत्खनन करने वाले ठेकेदार राजन सिंह पर कार्यवाही एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा दिनांक 16 ,7, 2021 को तहसीलदार दुर्गुकोंडल को पत्र सौंपा गया है। कार्यवाही नहीं होने पर शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जावेगा।