प्रेम विवाह के 3 महीने बाद घरेलू कलह के चलते महिला ने छोड़ा प... - CG Sandesh

प्रेम विवाह के 3 महीने बाद घरेलू कलह के चलते महिला ने छोड़ा पति का घर, दूसरी शादी की खबर मिलते ही धरने पर बैठा पहला पति

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स अपनी पत्नी को वापस हासिल करने के लिए धरने पर बैठा है. जबकि उसकी नाराज पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है. अब वो पहले पति के साथ नहीं जाना चाहती. घरेलू कलह के चलते महिला ने पहले पति का घर छोड़ दिया था.

बर्दवान की रामचंद्र कॉलोनी की में रहने वाली एक युवती की शादी दो साल पहले युवक के साथ हुई थी. उन दोनों ने प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी. रोज घर में झगड़ा होने लगा. घरेलू कलह इतनी बढ़ गई कि महिला अपना ससुराल छोड़कर मायके चली गई और फिर लौटकर नहीं आई.

धरने पर बैठे पति का आरोप है कि वो अपनी पत्नी को वापस लाने भी गया था. लेकिन उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर वहां से भगा दिया. तब वो अपनी पत्नी के घर भी नहीं गया. कुछ दिनों पहले ही उसे अपनी पत्नी की दूसरी शादी की खबर मिली. ये सूचना मिलते ही वह अपनी पत्नी की नई ससुराल पहुंच गया और यहां धरने पर बैठ गया.

उसने हाथ में एक पोस्टर भी ले रखा है, जिस पर लिखा है कि "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. एक दूसरे बोर्ड पर लिखा हुआ है कि तुम मुझ पर गलत आरोप लगाकर क्यों दूसरे के साथ चली गई."

उधर, महिला का कहना है कि उसका पति उस पर अत्याचार करता था. उसके साथ मारपीट करता था. इसी वजह से वो वहां से भाग गई. अब मामला अदालत में चल रहा है. बार-बार तलाक की अर्जी लगाने के बावजूद उसने तलाक नहीं दिया है. महिला ने साफ कर दिया कि वह अब वापस नहीं जाएगी. उसने कहा कि दोबारा वो उसकी ससुराल में पांव भी ना रखे. अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें