सार्वजनिक स्थान पर पी रहे थे शराब, दो पर कार्रवाई
अंतागढ पुलिस ने 16 जुलाई को सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो लोगों पर कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि दोनों कृषि मण्डी मेन रोड अंतागढ के पास सार्वजनिक स्थल मेन रोड के पास कुछ लोग शराब पी रहे थे, जहाँ घेराबंदी किया गया तो कुछ शराबीगण पुलिस को देखकर भाग गये तथा दो शराबीयों को पकडा गया जो डिस्पोजल गिलास व बोतल को नाली में फेंक दिए.
पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद मनीष पटेल पिता फुलचंद पटेल उम्र 33 वर्ष, मनकु राम पोटई पिता शोभीराम पोटई उम्र 30 वर्ष को CHC अंतागढ ले जाकर शराब मुलाहिजा कराया गया. जहां डां. साहब द्वारा आरोपी को शराब का सेवन करना बताया गया. जिसपर उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट का उलंघन करना पाये जानें से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें