नर्सरी में अंगेजी शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया - CG Sandesh

नर्सरी में अंगेजी शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया

भानुप्रतापपुर पुलिस ने 16 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को बसंत नगर नर्सरी प्लाट में प्लास्टिक थैला में अंगेजी शराब रखकर अवैध रूप से अंगेजी शराब बिक्री करते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि बसंत नगर नर्सरी प्लाट पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया, जहाँ एक व्यक्ति प्लास्टिक थैला में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा था जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम कैलाश चंद दुग्गा पिता राजूराम दुग्गा उम्र 50 वर्ष साकिन सिकासपारा जनकपुर थाना भानुप्रतापपुर होना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोप कि तलाशी लेने पर 12 नग गोवा स्पेशल वि्हस्की पौवा प्रत्येक में 180 ML भरा पाया गया जिसे बरामद कर धारा 34 (1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें