'52 परी' के चक्कर में 4 युवक पहुंचे हवालात - CG Sandesh

'52 परी' के चक्कर में 4 युवक पहुंचे हवालात

जिले के पखांजूर क्षेत्र में जुआरियों के पकड़े जाने की खबर है, आरोपी ग्राम कापसी हाई स्कुल के पीछे फुटबाल मैदान के बगल में बरगद पेड़ के नीचे आम जगह में बैठकर रूपये पैसों का दावं लगाकर ताश के 52 पत्ते से हारजीत का जुआ खेल रहे थे.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सुत्रो से पता चला कि कुछ लोग ग्राम कापसी हाई स्कुल के पीछे फुटबाल मैदान बगल बरगद पेड़ के नीचे आम जगह बैठकर रूपये पैसों की दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की कार्यवाही किया गया, जहाँ कुछ जुआड़ियान पुलिस को आता देख भाग गये, और मौके पर  पंकज मण्डल पिता दिनबंधु मण्डल उम्र 41 वर्ष,  विकास सरकार पिता स्व. जादव सरकार उम्र 50 वर्ष,  विश्वजीत सरकार पिता निरंजन सरकार उम्र 43 वर्ष, जयदेव मृधा पिता स्व. मुकुंद मृधा उम्र 44 वर्ष सभी साकिनान कापसी बाजार का एक प्लास्टिक झिल्ली बोरी में फड़ लगाकर ताश के 52 पत्ती से रूपय पैसे का दांव लगाकर कार्ड पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गए जिनके कब्जे से पुलिस ने 10,120 रूपय व ताश के 52 पत्ती व एक प्लास्टिक झिल्ली बोरी को जप्त कर उक्त आरोपीगणों का कृत्य धारा अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया और अपराध दर्ज कर विवेचना लिया.



अन्य सम्बंधित खबरें