कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर खान को शिवसेना ने साल, श्रीफल एवं गमछा प्रदान कर किया सम्मानित
भानूप्रतापपुर, शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रम के तहत शिवसेना भानूप्रतापपुर द्वारा कोरोना काल में अपने जान को जोखिम में डालकर भानूप्रतापपुर क्षेत्र की जनता का कोराना बीमारी से इलाज करने वाले डॉक्टर खान का साल, श्रीफल एवं गमछा प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिवसेना ने कहा कि कोरोना काल में कोरोना मरीजों हेतु डॉक्टर खान द्वारा किए गए सेवा कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। यह अविस्मरणीय है ऐसे लोगों का हर जगह सम्मान होना चाहिए।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से चंद्रमौली मिश्रा, प्रविण पाण्डेय ,खेमलाल महला ,अनीश नरेटी ,सुनील ध्रुव , संतु सैंडल, धर्मेन्द्र यादव, अजय बघेल, लच्छू वटी, बहाल सिंह ,रितेश बढ़ाई, दूर साय दर्रो, सहदेव कोर्राम , प्रह्लाद कोरेटी एवं सैकड़ों की संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।
