सिंघोडा: सामने में जा रही कण्टेनर को कार ने मारी ठोकर - CG Sandesh

सिंघोडा: सामने में जा रही कण्टेनर को कार ने मारी ठोकर

आकाशखार और छुईपाली के बीच NH53 रोड में कण्टेनर एवं आई 10 कार के मध्य एक्सीडेंट हो गया जिसमे कार में सवार व्यक्तियों को चोंट आयी है. जिस पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

सिंघोडा पुलिस ने बताया 17 जुलाई करीब 3 बजे हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारियों द्वारा फोन से सूचना मिला की आकाशखार और छुईपाली के बीच NH53 रोड में कण्टेनर एवं आई 10 कार के मध्य एक्सीडेंट हो गया है जिसमें कार में सवार व्यक्तियों को चोट लगा है.

पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर देखा तो उडीसा से सरायपाली की ओर जाते समय आई 10 कार क्रमांक OD 17 K 0034 के चालक अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने में जा रही कण्टेनर क्रमांक MH40 CD 2103 के पीछे ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था।

कार मे सवार शुभम मेहेर, नित्यानंद महापात्र, मिनाक्षी महापात्र, रविरानी महापात्र एवं कार चालक स्वरूप नंद को चोटें आयी थी जिन्हें हाईो पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। कण्टेनर वाहन का ड्रायवर अपनी कण्टेनर वाहन क्रमांक MH40 CD 2103को छोडकर भाग गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाने पश्चात दोनो वाहनों को थाना लाया गया।

बताया गया कि कार आई 10 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने चल रही कण्टेनर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना पाये जाने से कार चालक स्वरूपनंद निवासी बरगढ उडीसा के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें