पटेवा: चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करने वालों पर की गई कार्यवाई
ग्राम झलप में शराब दुकान के पास चखना दुकान में शराब पीने के की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो युवकों पर पुलिस ने कार्यवाई की है.
पटेवा पुलिस को 17 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम झलप में जावेद खान और अमन वस्त्रकार शराब दुकान के पास अपने चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करा रहा है. सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर हमराह स्टाफ एवं गवाह ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाई किया।
जहां पुलिस वालो को देखकर शराब पीने वाले भाग गये. आरोपी जावेद खान पिता शेख मेहमूद उम्र 22 साल साकिन छिंदौली, थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकडा गया. जिसके कब्जे से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही थी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी एवं 01 नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया।
वहीं दुसरे चखना दूकान में भी रेड कार्यवाई की गई जहाँ अमन वस्त्रकार शराब दुकान के पास अपने चखना दुकान में शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करा रहा था. पुलिस द्वारा आरोपी अमन वस्त्रकार पिता ओमप्रकाश वस्त्रकार उम्र 22 साल साकिन टिकरापारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद को पकडा गया जिसके कब्जे से 02 खाली देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है एवं 01 नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया मामला जमानतीय होने व आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। थाना आकर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.