शिवसेना ने आबकारी उप निरीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
चारामा- शिवसेना चारामा इकाई द्वारा चारामा के विदेशी शराब दुकान में तयशुदा दर से अधिक दर पर शराब बेची जा रही है जिसका विरोध शिवसेना ने ज्ञापन सौंपकर किया है बताया कि चारामा विदेशी शराब दुकान के मैनेजर के द्वारा आइबी पाव मसाला पाव बियर बॉटल इत्यादि शराब में अधिक दर पर शराब विक्रय करवाया जा रहा है एवं गांव गांव में दलालों के माध्यम से शराब बेच वाया जा रहा है एवं शहर के वार्डों में व ढाबा होटल पर दुगुनी दर पर शराब बेचवाया जाता है जिससे स्कूली बच्चा व युवा अवस्था खराब हो रहा है शराब दुकान में अधिक दर पर शराब बेचने के कारण शराब प्रेमियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है आम जनता अधिक दर में शराब खरीदने में मजबूर हो रहे हैं.
आज आम जनता कोरोना महामारी से बहुत परेशान हैं और इधर आम जनता का पैसा शराब दुकान में खुलेआम मनमानी वसूला जा रहा है जिससे मदिरा सेवन करने वाले जनता मानसिक रूप से परेशान हैं शिवसेना द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी शराब दुकान के मैनेजर गौतम जैन को विधिवत कार्यवाही नही होना स्पष्ट रूप से विभागीय अधिकारी का मिलीभगत है इसीलिए विदेशी शराब दुकान के मैनेजर गौतम जैन द्वारा अधिक दर पर शराब विक्रय करवाया जा रहा है एवं गांव में दलालों के माध्यम से दबंगई से शराब विक्रय करवाया जाता है शिवसेना द्वारा विदेशी शराब दुकान स्थल में जाकर दिनांक 16 /07/ 2021 को जांच किया गया तो सभी शराबों में अधिक दर पर विक्रय पाया गया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है शिवसेना ने आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चारामा को ज्ञापन सौंपकर कहा गया है अगर आपके द्वारा चारामा के अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर गौतम जैन के ऊपर विधिवत कार्यवाही कर 1 सप्ताह के भीतर हटाकर आम जनता को राहत देने की मांग किया गया है नहीं तो शिवसेना द्वारा आम जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा जिसका समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना नेता महेश दुबे शिवसेना ब्लाक प्रमुख चारामा शिवेंद्र निर्मलकर व्यास यदू रवि राज देवांगन शंकर विश्वास इत्यादि उपस्थित थे।