किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए शिवसेना के नेता
दुर्गुकोंडल, शिव सेना द्वारा शिवसेना के राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में दौरा कर किसानों, आम जनता की सेवा से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना नेताओं द्वारा दुर्गुकोदंल ब्लाक के ग्राम हाटकोदल ,कालागांव का दौरा किया गया। जहां पर शिवसेना नेता किसानों की समस्याओं से तो रूबरू हुए , जहां पर शिवसेना नेताओं ने देखा कि कई जगह पर अधिकारियों की अकर्मण्यता के कारण कुछ लोगों के द्वारा प्राकृतिक नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे क्षेत्र के कई किसानों के फसल में नाले का मिट्टी,पानी घुस रहा है और किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रहा है इसकी शिकायत किसानों के द्वारा दुर्गुकोदंल तहसीलदार, विकास खंड अधिकारी को भी किया गया था किंतु इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिससे किसान परेशान हैं ।
शिवसेना सरकार से मांग करती है ऐसे जो भी किसान जिनका खेत में नाले का पानी अतिक्रमण होने के कारण जा रहा है उनको सरकार मुआवजा दें और नालो को अतिक्रमण मुक्त करें। इसके पश्चात शिवसेना नेताओं द्वारा किसान सहकारी समिति हटकोंडल का दौरा किया गया जहां पर किसानों हेतु समिति में कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है जिससे क्षेत्र के किसान मायूस हैं एवं निरंतर उनका किसानी पिछड़ रहा है इस पर भी सरकार तत्काल ध्यान दें और किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध करावे। आगे शिवसेना ने कहा है कि किसानों के कल्याण का दंभ भरने वाली सरकार के राज में किसान परेशान हो रहे हैं और खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार इस पर ध्यान देते हुए पूरे प्रदेश में किसानों को समय पर खाद, बीज पानी उपलब्ध कराएं। दौरा करने वालों ने मुख्य रूप से शिवसेना नेता चंद्रमौली मिश्रा, प्रविण पांडे ,खेमलाल महला अनेष नुरेटी ,आत्मा टेकाम ,राजा साहू एवं अन्य शिवसेना नेता उपस्थित थे।