भट्ठी के पास शराब पीलानें की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई
अंतागढ पुलिस ने 17 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर शराब भट्ठी मद्रासीपारा के पास स्थित चखना दुकान में दुकानदारों द्वारा शराबीयों को शराब पीलानें की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये पते पर दोपहर लगभग 13:10 बजे मोहित वर्मा के चखना दुकान मद्रासीपारा अंतागढ में कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे, जो पेट्रोलिंग गाडी को देखकर शराबीयान भाग गये तथा मौके पर शराबीयों को शराब पीलानें की सुविधा उपलब्ध कराते वाला दुकानदार मोहित वर्मा पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपी से देशी मदीरा प्लेन अध्धी की खाली सीसी 01 नग तथा 03 नग डिस्पोजल गिलास शराब गंधयुक्त एवं किन्ले पानी बाटल खाली 01 नग को मौके पर जप्तकर आरोपी मोहित वर्मा पिता श्री संत कुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी आजाद चंद्रशेखर, वार्ड क्रमांक 14 अंतागढ, के विरूद्ध अपराध धारा सदर 36 (C) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जानें से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.