मुक्तीधाम में जुआ खेल रहे 4 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई  - CG Sandesh

मुक्तीधाम में जुआ खेल रहे 4 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

चारामा  पुलिस ने 18 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर कुछ लोगों को ग्राम चारभाठा में जुआ खेलते पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम चारभाठा के मुक्तीधाम स्थल में झाड़ियो के पीछे 52 पत्ती ताश में पैसो का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे थे.  जिनको घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा गया.

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम दिनेश कुमार सिन्हा पिता शिवचरण सिन्हा उम्र 41 वर्ष,  गजानंद सिन्हा पिता उत्तम सिन्हा उम्र 33 वर्ष,  खेमलाल कश्यप पिता फुलचंद कश्यप उम्र 30 वर्ष, प्रेमनाथ साहु पिता गैदूराम साहु उम्र 44 वर्ष के पास से कुल जुमला रकम 1500 रूपया ताश के 52 पत्ते एंव एक सफेद रंग का गमछा कपड़ा को जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया.


अन्य सम्बंधित खबरें