खेती की जमीन नहीं देने पर मारने का प्रयास
बांदे थाना अंतर्गत ग्राम पी.व्ही.105 विकासपल्ली में एक व्यक्ति की जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
आवेदक कांचन देवनाथ ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई 2021 को सुबह 11.30 बजे जब वह उसके ग्राम विकासपल्ली में अपने खेत में रोपा लगा रहा था तभी नारायण देवनाथ अपने साथ एक आदमी को लेकर आया एवं कांचन को अचानक पीछे से हमला कर दिया. और उसे खेती मांगने लगा.
कांचन ने जब खेती देने से इंकार किया तो उसे बांस के टुकड़े से मारा पिटा गया जिससे उसके दोनो हाथ नाक, सीने के हड्डी टुट गया एवं मिटटी में गिराकर उसपर प्रहार किया गया.
जिसके बाद कांचन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 323,506,34 भादवि. का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.अन्य सम्बंधित खबरें