चाय ठेला में दो लोगों के बीच हो गई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

चाय ठेला में दो लोगों के बीच हो गई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

कांकेर के एक चाय ठेला में दो लोगों के बीच मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

प्रदीप भटट ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई 21 को रात्रि 09.30 बजे वह अपने दोस्त दिलराज पटेल एवं विजय कुमार रेणु साथ पारस चाय ठेला के पास खेड़े होकर आपस में बाती चीत कर रहा था, तभी निर्भय शर्मा प्रदीप को तेरे को अभी बताता हूं बोलते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये तेरे पिताजी हमारे खिलाफ थाना व नगर पालिका में शिकायत करता है बोलकर हाथ थप्पड़ से मारपीट किया.

जबकि निरभय शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई 21 के 9.30 बजे वह अनमोल शर्मा से बात चित करने के लिये रूका था और बातचीत कर रहा था उसी समय प्रदीप भटट  उसे गाली देते हुए तु मुझे नहीं जानता मैं इस शहर का दादा हूं मेरे नाम से पुलिस केस है तु मेरे खिलाफ पुलिस रिपोर्ट लिखवायेंगा तो तुझे जान से मारने की धमकी दिया. उसने बताया कि प्रदीप भटट का 20 साल का पुलिस रिकार्ड है जिससे व मारपीट एवं दादागीरी करते है.

मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें