बिना बताये खेत से ले गया सारा पानी, पूछने पर की मारपीट - CG Sandesh

बिना बताये खेत से ले गया सारा पानी, पूछने पर की मारपीट

चारामा थाना अंतर्गत ग्राम गोलकुम्हड़ा में खेत से बिना बताये पानी ले जाने वाले को पूछने पर उसके साथ मारपीट किया गया, मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

प्रार्थी ब्यास कुमार उसेण्डी ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई 21 के शाम लगभग 04.00 बजे जब वह  खेत जाकर देखा तो उसके खेत का मेड़ को काटकर उसके गांव का विमल विश्वकर्मा खेत के पानी को अपने खेत में ले गया था, जिससे प्रार्थी का खेत का सुख गया था.

इसपर जब प्रार्थी ब्यास कुमार ने विमल को बोला कि मुझे बिना बताये खेत के पानी को क्यो ले गया है, तो  इतना कहने से विमल विश्वकर्मा गुस्सा में आकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबा दिया. जब वह उसे छुड़ाया तो उसी समय विमल का भाई कोमल भी आ गया और विमल और कोमल एक राय होकर दोनो मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उसे हाथ मुक्का व बांस के डंडा से मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने विमल विश्वकर्मा और  कोमल विश्वकर्मा पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें