जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच, मामला दर्ज
पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पीव्ही 43 में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने वालों पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी ब्रिजेश ध्रुवा ने बताया कि 19 जुलाई 2021 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच ग्राम डोटोमेटा के ग्राम सीमा के अन्दर राजस्व वन क्षेत्र में ठाकुर मृधा, नन्टू मृधा एवं परिवार के सदस्यों के द्वारा उक्त खाली वन क्षेत्र में कृषि कार्य किया जा रहा था जहां पूर्व में ही ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर सामुदायिक वन अधिकार एवं वन संसाधन हेतु आवेदन किया जा चुका है.
प्रार्थी ने बताया कि ठाकुर मृधा व नन्टु मृधा आदतन झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है, जिसे अवैध रूप से ग्राम सीमा में सरकारी जमीन में खेती किये जाने की मना करने पर ठाकुर मृधा एवं नन्टु मृधा के द्वारा तीनो ग्राम डोटोमेटा के निवासी ब्रिजेश ध्रुवा, धनाय बाई ध्रुवा, कोन्दीबाई कोवाची के साथ अश्लील गाली गलौज जाति सूचक जैसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी भी दिये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ठाकुर मृधा व नन्टु मृधा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 3-1(s)-SCH, 3(1)(द)-SCH पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.