मध्यभारत के कई क्षेत्रों में राज्यों में भारी बारिश की चेताव... - CG Sandesh

मध्यभारत के कई क्षेत्रों में राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी...

मौसम विभाग ने 2 दिनों तक महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, दक्षिणी आतंरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में अति वृष्टि यानी भारी बारिश का अनुमान है।

IMD ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्रीय तटों से दूर रहने को कहा गया है।

उधर, दक्षिणी तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति बन रही है। लगातार बारिश के चलते वैगा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। राज्य के जलसंसाधन मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बांध का जलस्तर 68.5 फीट पहुंच जाएगा, मौसम विभाग अलर्ट जारी कर देगा।

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में हालात खराब हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग रास्ते में मलबा आने से फिर बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी चीन सागर पर बना टायफून इंफा चक्रवाती तूफान दक्षिण पश्चिम मानसून पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। इससे उत्तरी राज्यों में मानसून कमजोर पड़ सकता


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें