आमाबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए, जन... - CG Sandesh

आमाबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए, जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

आमाबेड़ा, शिवसेना आमाबेड़ा इकाई द्वारा आमाबेड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विगत कई महीनों से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। एवं आम जनता की आवाज को बुलंद किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 21 ,7, 2021 को जिला प्रशासन द्वारा आमाबेड़ा में लगाए गए जन चौपाल में शिवसेना आमाबेड़ा इकाई द्वारा कलेक्टर कांकेर के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जन समस्याओं को दूर करने की मांग किया गया।

क्योंकि इस क्षेत्र में जन समस्याएं कई है जनप्रतिनिधि बनते हैं किंतु उन्हें क्षेत्र की जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं होता क्षेत्र में कई जनप्रतिनिधि बदल गए। किंतु समस्याएं जस की तस है शिवसेना द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि आमाबेड़ा क्षेत्र में वनों पर आधारित उद्योग स्थापित किए जाएं जिससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिले । आमाबेड़ा से अंतागढ़ मार्ग सड़क जो विगत कई वर्षों से बन रहा है किंतु आज तक नहीं बना है उसे तत्काल चालू कर पूर्ण किया जाए ।

आमाबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए। क्योंकि यहां भर्ती होने वाले मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ता है । आमाबेड़ा पंचायत के आवास पारा में पेयजल की समस्या दूर की जाए । आमाबेड़ा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से लंबित महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का भुगतान तत्काल किया जाए ।ज्ञापन में आगे शिवसेना द्वारा कहां गया है कि अगर तत्काल मांगों को शासन प्रशासन नहीं मानता है। और समस्याएं दूर नहीं होती है तो आगे शिवसेना द्वारा क्षेत्र की जनता को साथ लेकर जन आंदोलन किया जाएगा । ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से खेमलाल महला, जितेंद्र पटेल, राजा साहू, मनरखन पांडे, राजकुमार पटेल, मनीष पटेल, एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।                  

खेमलाल महला शिवसेना आमाबेड़ा


अन्य सम्बंधित खबरें