रोड़ पर पी रहे थे शराब, पुलिस को देखकर फोड़ दी बाटल - CG Sandesh

रोड़ पर पी रहे थे शराब, पुलिस को देखकर फोड़ दी बाटल

अंतागढ पुलिस ने 21 जुलाई को मुखबीर की सुचना पर कुछ लोगों को रोड़ पर शराब पीते पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि कुहचे मोड से चारगांव की ओर लगभग एक किलीमीटर मुख्य सड़क पर कुछ शराबियान शराब पी रहे थे तथा पुलिस को देखकर शराब का बाटल नाली में पटकर फोड़ दिये.

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से शराबियों के कब्जे से तीन डिस्पोजन ग्लास शराब गंधयुक्त,  स्प्राईट का खाली बाटल आधा लिटर का,  8 पीएम के बाटल का रेफर खाली को जप्त  किया गया, तथा शराबियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने संबधि पंचनामा तैयार कर मेडिकल जाँच कराया गया, जिसमे डाक्टर द्वारा शराबियों को शराब पीया हुआ होना लेख करने से आरोपीगण शिवनारायण बघेल पिता अभिमन्यु बघेल उम्र 34 वर्ष,  निगेश्वर बघेल पिता स्व.रायसिंह बघेल उम्र 26 वर्ष, पवन कुमार सुर्यवंशी  पिता जैन  सिंह सूर्यवंशी उम्र 33 वर्ष, पर धरा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें