स्कूटी से स्लीप होकर गिरने पर हुई मौत, मामला दर्ज
अंतागढ पुलिस ने बताया कि 14 जून 2021 को दोपहर लगभग 03:15 बजे प्रियालाल कुण्डु स्कूटी एक्टीवा मोटर सायकल क्र CG 19 BJ 7867 को स्वयं चलाते हुए अपने घर गढपारा से अंतागढ चौक दुकान की ओर जा रहा था, जिसके पीछे में उसका भतीजा अरूण कुण्डु बैठा था.
इसी दौरान अंतागढ बस स्टैण्ड चौक के पास मेन रोड में प्रियालाल लापरवाहीपूर्वक मोटर सायकल स्कूटी चलाकर अचानक स्लीप होने से रोड में गिरने से प्रियालाल कुण्डु के सिर में एवं अरूण कुण्डु के दाहिने हांथ की कलाई में चोट लगी, जिसे उपचार कराने CHC अंतागढ में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने बताया कि घायल मोटर सायकल चालक प्रियालाल कुण्डु को सिर में गंभीर चोट लगनें से शासकीय कोमलदेव अस्पताल कांकेर रिफर किया गया था जहां शाम लगभग 06:00 बजे प्रियालाल कुण्डु का मृत्यु हो गया.
मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पर से मृतक प्रियालाल कुण्डु मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्र. 49/21 धारा 279, 337, 304(A) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.