सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर हुई दो पर कार्रवाई - CG Sandesh

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर हुई दो पर कार्रवाई

बांदे पुलिस ने 21 जुलाई को मुखबीर की सूचना पर दो व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने की सुचना पर पकड़ा है.

जिसमे पुलिस ने निताई विश्वास पिता अनन्त विश्वास उम्र 35 वर्ष निवासी पी.व्ही. 78 जनकपुर के कब्जे से एक 750 एफएल वाली सफेद प्लास्टिक बाटल में लगभग 50 एमएल भरा हुआ देशी महुआ शराब व एक नग खाली डिस्पोजल जप्त किया है. तथा पालनदी स्कूल के पास रोड किनारे सार्वजनिक स्थान में शराब कर रहे देवव्रत ढाली पिता परितोष ढाली उम्र 25 वर्ष निवासी पी.व्ही. 79 शांतिपुर का के कब्जे से एक 650 एफएल वाली सफेद कांच के बीयर बाटल में लगभग 50 एमएल भरा हुआ देशी महुआ शराब व एक नग खाली डिस्पोजल जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि डक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को एमएलसी रिपोर्ट में शराब का सेवन करना लेख करने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को गवाहो को जप्त कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें