पशु को वाहन मे डालकर ले जा रहे थे कत्ल खाना, बजरंग दल की सुचना पर पुलिस की कार्रवाई
कांकेर पुलिस ने पशु को अपने वाहन मे डालकर तेलंगाना कत्ल खाना ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसकी सुचना बजरंग दल द्वारा पुलिस को दी गई थी.
सुचनाकर्ता मनोज साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथीयो मोहित साहू, सुरेश तिवारी, अखीलेश चंन्द्रोल, मनोज ठाकुर, विजय जैन और देवेश श्रीवास्तव के साथ 21 जुलाई को रात्रि 08.00 बजे पंडरीपानी चौक मे था. इसी दौरान करीबन रात्रि 08.10 बजे चारामा की ओर से आ रही सफेद रंग के पीकप वाहन क्रंमाक सीजी 06 जी.जी.6678 उनके पास आकर रूकी.
जिसपर सभी लोग पीकप के पास गये तो देखे की वाहन चालक अपने पीकप वाहन मे 06 लाल रंग की बछिया एंव दो सफेद रंग की बछिया कुल 08 नग बछिया को अवैध रूप से ठुस ठुस कर बिना चारा पानी के क्रुरता पूर्वक अपने वाहन मे भरकर ले जा रहा था. वाहन चालक का नाम आशीष साहू पिता फागू राम उम्र 55 वर्ष, जोरातराई का निवासी होना बताया गया, जो 08 नग बछिया को लावारिस हालत मे होने से अपने वाहन मे डालकर तेलंगाना कत्ल खाना ले जाने के लिये परिवहन कर रहा था. जिसकी सुचना पर पुलिस ने आरोपी पर 10-LCG, 11-LCG, 6-LCG के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.अन्य सम्बंधित खबरें