सास से झगडा लडाई करते हो बोलकर महिला की पिटाई, मामला दर्ज.
कांकेर थाना क्षेत्र के अर्जुनी ग्राम में सास से झगडा लडाई करते हो बोलकर एक महिला से उसके डेढ सास के पति और बेटे ने अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
जंयती कुंजाम पति गणेश कुंजाम उम्र 45 वर्ष ग्राम अर्जुनी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे है जिसमे से मरे दो लडकी घर अर्जुनी मे रहकर पढाई करते है एंव लडका दुर्गकोन्दल मे रहकर पढाई करता है, जहां वह बीच-बीच मे आना जाना करती है.
प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम अर्जुनी मे वह अपने पति सास एंव बच्चो के साथ रहती हूं जहाँ उसकी सास आये दिन उससे लडाई झगडा वाद विवाद करती है, जिस बात को लेकर प्रार्थिया व उसका पति लडाई झगडा नही करने बोलते थे लकिन वह नहीं मानती थी.
प्रार्थिया ने बताया कि 22 जुलाई 21 को उसके घर मे उसके डेढ सास का पति शंकर नेताम, और उसके बेटे नेसराज नेताम, रामू नेताम निवासी तुडगे मेहमानी आये और 10.00 बजे वह दुर्गकोन्दल से कांकेर घर अर्जुनी आई और जैसी ही घर मे घुसी तो घर बरामदा मे शंकर नेताम, नाती नेसराज नेताम, रामू नेताम तुम क्यो अपनी सास से झगडा लडाई करते हो बोलकर उसे अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये जिससे मेरे हाथ पैर एंव शरीर के अन्य हिस्से मे चोट आई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने शंकर नेताम , नेसराज नेताम और रामु नेताम के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC का अपराध पंजीबध किया है.