कांकेर : भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठ... - CG Sandesh

कांकेर : भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक

सुश्री बृजबती मरकाम अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष सुनाराम तेता,मुख्यकार्यपालन अधिकारी उत्तम सिंह पंचारी(डिप्टी कलेक्टर) सभी जनपद सदस्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन हुई।

लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराये जा रहे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण नहीं कराने एवं गुणवत्ता विहिन होने की बात को लेकर जनपद सदस्यों द्वारा नाराजगी प्रगट करते हुए, गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की मांग की।

सदस्यों द्वारा विद्युत विभाग से हो रही समस्याओं को भी जल्द दुरुस्त करने की मांग की गई।

समाज कल्याण विभाग से 65 हितग्राहियों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्विकृत किया गया है। जिसमें से दो हितग्राही नक्सल पिड़ीत है। सभी 65 हितग्राहियों को माह जुलाई 2021से पेंशन मिलना प्रारंभ हो जायेगा।इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत तीन हितग्राहियों को 20--20 हजार रुपए अनुदान राशि स्वीकृत की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा माह सितम्बर अक्टूबर में कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना ‌प्रगट की। इसके बचाव के लिए वेक्शिन के दोनों डोज लगवाने, भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने ,मास्क नियमित लगाने और लगातार साबून से हाथ धोते रहने का सुझाव दिया गया।

15 वें वित्त आयोग से जनपद पंचायत को मिलने वाली 15% राशि से 36 कार्यो का 99 लाख रुपए का जनपद पंचायत के अनुमोदन से तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात कार्यादेश जारी किया गया है।

इसी तरह जनपद पंचायत विकास निधि मद की राशि चार लाख रुपए से जनपद पंचायत सभा कक्ष का इनोवेशन(मरम्मत) कराने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षक मनीराम तेता,राजेश आंचला और श्रीमती डुमेश्वरी भुआर्य लम्बे समय से अपने कार्य से अनुपस्थित है। जिन्हें पूर्व में शिक्षा समिति की बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर पद से बर्खास्त करने का प्रस्ताव किया गया था। जिसे आज सामान्य सभा की बैठक में अनुमोदन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें