news-details

पर्यावरण संरक्षण हेतु युवा सेना ने दुर्गुकोदंल के हाई स्कूल में पौधारोपण किया

दुर्गुकोंडल, पूरे देश भर में हो रहे वनों की भीषण कटाई एवं उससे उत्पन्न हो रहे पर्यावरण असंतुलन को रोकने हेतु पूरे भारतवर्ष की जनता चिंतित है। एवं पूरे विश्व में पर्यावरण विदों द्वारा पर्यावरण बचाने हेतु कार्य किया जा रहा है। भारतवर्ष में भी शिवसेना के युवा शाखा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में युवा सेना ,शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में युवा सेना दुर्गुकोदंल द्वारा क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण हेतु दुर्गुकोदंल हाई स्कूल में पौधारोपण किया गया।एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद पैमाने पर प्रयास चालू किया गया। एवं क्षेत्र की आम जनता से आह्वान किया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति एक एक पौधा भी लगाए तो क्षेत्र में पर्यावरण का असंतुलन नहीं रह जाएगा। एवं हमारा दुर्गुकोदंल क्षेत्र हरा भरा हो जाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुख्य अतिथि के रुप में चंद्रमौली मिश्रा शिव सेना प्रदेश महासचिव खेमलाल महला युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर ,अनूप कुलदीप, राजा साहू ,रितेश बढ़ाई,ज्ञानेश्वर गांधी, घनश्याम को रोटी, गिरीश नरेटी, लोकेश गायकवाड, निर्मल नरेटी चंद्रशेखर गावड़े, वीरेंद्र आचला एवं सैकड़ों की संख्या में शिवसेना युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।                    

अनूप कुलदीप युवा सेना दुर्गुकोदंल ब्लॉक




अन्य सम्बंधित खबरें