news-details

गौठान समितियों के सदस्यों को हरा चारा उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण दिया

जिले के गौठानों में पशुओं को वर्ष भर हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गौठानों में कार्यरत महिला समूहों एवं गौठान समितियों के सदस्यों को हरा चारा उत्पादन और साइलेज बनाने की तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में आज जनपद पंचायत चारामा में उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिक डॉ. सी. एल. ठाकुर ने कृषकों को हरा चारा उत्पादन तकनीकी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि वैज्ञानिक हेमन्त भुआर्य ने मौसम संबंधी सलाह एवं कृषकों के उपयोगी मोबाइल एप्प जिसमें क्राप डॉक्टर, दामिनी, ई-हार्ट, कस्टम हायरिंग एप्प की विस्तृत जानकारी प्रदान की। चारामा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन तकनीक तथा पशुपालन विभाग के सहायक शैल्यज्ञ चिकित्सक ने पशुप्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में चारामा विकासखण्ड के गौठान समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह के सदस्यों सहित कृषकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।




अन्य सम्बंधित खबरें