एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम चयन सूची जारी
जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्तमान शिक्षण सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर किया गया है। विद्यालयवार चयन सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर, जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालय, खण्ड शिक्षा कार्यालय तथा कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in में किया जा सकता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखन सिंह धु्रव ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों को 2 अगस्त से आवश्यक दस्तावेज जैसे- स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, कक्षा 5वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें