मोटरसायकल की टक्कर से हुआ घायल, मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटरसायकल की टक्कर से हुआ घायल, मामला दर्ज

कोरर थाना अंतर्गत पोटगांव पुलिया के पास मोटरसायकल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2021 को दशरथ साहू पिता नारद साहू उम्र 33 वर्ष निवासी पोटगांव, घर से सुबह खेत में बोर चालू करने अपने मोटर सायकल सी.डी डीलक्स CG07-LW-4232 से निकला था और रोड़ किनारे मो. सा. खड़े कर खेत का बोर चालू कर वापस खड़ी मो.सा. के पास आकर गाड़ी चालू करने चाबी लगा रहा था कि सामने से आ रही मोटर सायकल होंडा क्रमांक CG19-BJ-1430 के चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर दशरथ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे गहरा चोट आने पर गांव वालो के मदद से प्रायवेट गाड़ी से धमतरी रामेश्वरम अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें