पीव्ही 129 से 10 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

पीव्ही 129 से 10 लीटर महुआ शराब जप्त

पखांजूर पुलिस ने 30 जुलाई 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पीव्ही 129 से 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सूचना मिला कि पीव्ही 129 निवासी देबु ढाली अपने मोटर सायकल से अधिक मात्रा में महुआ शराब भिंगीडार की ओर से आने वाला है, जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर दबिश घेराबंदी किया. जहाँ  संदेही एक मोटर सायकल के पीछे डिक्की के साथ एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन बाधा हुआ तेज गति से आ रहा था जिसे रोककर मुखबीर सूचना के संबंध में नाम पता पूछने पर अपना नाम देबु ढाली पिता स्व. अमर ढाली उम्र 42 वर्ष साकिन पीव्ही 129 गोविन्दपुर थाना पखांजूर का होना बताया. जिसकी तलाशी पर मोटर सायकल क्रमांक CG 05 S 8273 डिसकवर नीला काला डिक्की के साथ एक सफेद रंग के प्लास्टिक के पारदर्शी जरिकेन क्षमता 10 लीटर वाली में पूरा फुल भरा हुआ महुआ शराब को जप्त कर धारा 34(2)-LCG के तहत कारवाई किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें