news-details

शहर महिला कांग्रेस की बैठक में 18 महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

संगठन को मजबूत बनाने सतत प्रयत्नशील रहूंगी-दीपिका

शहर महिला कांग्रेस की बैठक विधायक निवास कंाकेर में आहूत की गई, जिसमें नव नियुक्त महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव ने अपना परिचय देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार किये गये कार्य योजना की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी तथा पार्टी संगठन के दिशा-निर्देश का पालन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहूंगी। उन्होंने शहर के सभी वार्डो में महिला कांकेर की टीम शीघ्र गठित किये जाने हेतु वरिष्ठ जनो से सहयोग की अपील भी की।

बैठक में सियों पोटाई वरिष्ठ कांकेर सदस्य ने सुझाव देते हुए कहा कि शहर के सभी वार्डो में महिलाओं की टीम बनाकर काम करेंगें, तो संगठन मजबूत होगा, उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं की ब्यापक जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने संगठन के मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कमला गुप्ता ने कहा कि संगठन के इकाई का गठन कैसे और किस प्रकार करना है, वार्डो में कैसे महिला कंाग्रेस मजबूत हो इसके लिए हम शहर के सभी वार्डो में महिला इकाई का गठन करना आवश्यक है, ताकि हमारा बूथ मजबूत हो सके। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आरती रवि श्रीवास्तव, तथा जिला महिला कंाग्रेस अध्यक्ष नीरा साहू जी ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने विचार रखे। 

इस दौरान शहर के 18 महिलाओं ने कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन कल्याण कारी योजनाओं से प्रभावित होकर महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिसे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम ने सभी नव प्रवेशित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि आज एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं का समूह कांग्रेस में सदस्यता लिये । उन्होने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के लिए काम करेगा उसे निश्चित रूप से सम्मान मिलेगा इस लिए पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। कांग्रेस प्रवेशित महिलाओं में प्रमुख रूप से खेमिन साहू, किरण साहू, पूर्णिमा मण्डावी, साधना ठाकुर, महजबी बेगम, तुलसी कुमेटी, कल्पना वाश्निकर, पलक आशवानी, शिवबत्ती पटेल, कंाति साहू, शबीना बानों, भगवती देवांगन, अनीता बजाज, त्रिवेणी योगी, राजबीर शर्मा, देववती पटेल, भागवती देवांगन तथा मोहनी वर्मा प्रमुख हैं। बैठक में प्रमुख रूप से रोशन आरा प्रभा उयके,मानकुंवर सोनी, छाया कौशिक, पूर्णिमा मिश्रा, संध्या सोनी, कमला सोनी सहित, अन्य महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सामिल हुए।




अन्य सम्बंधित खबरें