युवा सेना प्रदेश प्रभारी राजेश ठावरे के अंतागढ़ आगमन पर युवा... - CG Sandesh

युवा सेना प्रदेश प्रभारी राजेश ठावरे के अंतागढ़ आगमन पर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बाजार चौक अंतागढ में भव्य आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।

स्वागत पश्चात युवा सेना द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पधारे शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि वनवासी क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा भोले भाले वनवासी बंधुओं को प्रलोभन देकर वृहद पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा है ।जिसमें कुछ समाज विरोधियों का उनको संरक्षण है । जिसके कारण गांव गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा व्यापक पैमाने पर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है । जिसका ज्वलंत उदाहरण यह है कि आज बस्तर के हर गांव में चर्च का निर्माण हो चुका है ।और शासन प्रशासन भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण से आगे चलकर बस्तर की स्थिति पूर्वोत्तर के राज्यों एवं गोवा की जैसी हो जाएगी। इस धर्मांतरण को रोकने हेतु क्षेत्र के हर नव युवा को हर स्तर पर प्रयास करना होगा और धर्मांतरण को रोकना होगा ।क्योंकि धर्मांतरण से खाली धर्म ही नहीं बदला जा रहा है । धर्मआंतरित व्यक्ति की राष्ट्र के प्रति आस्था भी बदली जा रही है। इसके लिए हमें गांव गांव में जन जागरण प्रारंभ करना होगा।आगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा सेना के प्रदेश प्रभारी राजेश ठावरे जी ने कहा कि युवा देश, प्रदेश ,समाज की रीढ़ होते हैं ।और युवा जब स्वस्थ होगा तो देश स्वस्थ होगा, प्रदेश स्वस्थ होगा एवं स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज की रचना कर सकता है ।किंतु हमारे प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार जिसने गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था ।

वहीं सरकार आज युवाओं के भविष्य को शराब में डूबा कर बर्बाद कर रही है ।प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार की असलियत कुछ और ही है। प्रदेश एवं क्षेत्र के युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं ।युवा सेना प्रदेश सरकार से मांग करती है कि सरकार क्षेत्र में युवाओं को उचित शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार की समस्या को दूर करने हेतु क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वन संसाधनों, खनिजों पर आधारित उद्योग स्थापित करें ।युवाओं के उचित प्रशिक्षण हेतु उच्च स्तर का प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करें ।एवं उनके स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सर्व सुविधा युक्त चिकित्सालय प्रारंभ किया जाए। साथ-साथ युवाओं को नसे से बचाने हेतु नशाबंदी हेतु व्यापक स्तर पर प्रदेश में नीति बनाई जाए। बैठक को संबोधित करते हुए युवा सेना जिला अध्यक्ष खेमलाल महला ने कहा कि हमें गांव गांव जाकर युवा सेना के माध्यम से युवाओं को नशा से दूर करते हुए संगठित कर उनके हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना है । बैठक को रामनारायण उसेंडी ,प्रविण पांडे ,राजकुमार को, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से रमेश गोटा ,देव प्रसाद दर्रो , अनीश नरेटी ,राजा साहू ,जितेंद्र यादव ,धर्मेन्द्र यादव चेतन मंडावी, विनोद नेताम, नरेन्द्र यादव, कुलवत कुमार, सुमित पटेल ,दिलीप बघेल ,एवं अन्य सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

 

 



अन्य सम्बंधित खबरें