महिला स्व. सहायता समूहों व गौठान समितियों को दिया गया चारा उ... - CG Sandesh

महिला स्व. सहायता समूहों व गौठान समितियों को दिया गया चारा उत्पादन तकनीकी की जानकारी

राज्य शासन की ग्राम सुराजी योजना के अंतर्गत गोठानों में पशुओं को हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के गोठानों में कार्यरत महिला स्व. सहायता समूहों, गोठान समितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर डॉ बीरबल साहू, के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक डॉ. सी. एल. ठाकुर ने हरा चारा उत्पादन जिसमें बहुवर्षीय हरा चारा, शंकर नेपियर एवं ज्वार तथा मौसम के आधार पर लगाये जाने वाले हरे चारे मक्का व लोबिया खरीफ में, बरसीम व जई रबी में तथा मक्का व लोबिया जायद मौसम में उत्पादित तथा चारा बंडल व साइलेज निर्माण तकनीकी विषय पर जानकारी दी गई।

मौसम वैज्ञानिक हेमन्त भुआर्य ने मौसम संबंधी सलाह, सम समायिक कृषि सलाह, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, पोषण वाटिका व कृषकों के उपयोगी मोबाईल एप्प जिसमें क्राप डॉक्टर, दामिनी, ई-हार्ट, कस्टम हायरिंग एप्प की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उद्यान विस्तार अधिकारी की ओर से उद्यान विभाग की योजनाओं व खरीफ मौसम में उगाये जाने वाले सब्जियों-भाजी फसलों की जानकारी प्रदान दी गई और पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालन, पशुप्रबंधन कृत्रिम गर्भाधान के बारे में बताया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें