सहायक अधीक्षक भास्कर व आर.आर. मरकाम सहित पांच लोगों को दी गई... - CG Sandesh

सहायक अधीक्षक भास्कर व आर.आर. मरकाम सहित पांच लोगों को दी गई भावभिनी विदाई

कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से आज सेवा निवृत्त होने वाले पांच कमर्चारियो को कलेक्टर चन्दन कुमार की उपस्थिति में भावभिनी विदाई दी गई। सेवा निवृत्त होने वाले सहायक अधीक्षक एस.आर भास्कर, सहायक ग्रेड-दो आर.आर. मरकाम, के.के.ठाकुर, और चतुर्थ श्रेणी के उमेन्द कुमार पटेल तथा जवाहर कुलदीप को शाल व श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। कलेक्टर चन्दन कुमार ने विदाई होने वाले कमर्चारियों को उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर प्रेमलता मंडावी, एसडीएम उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर सीएल.ओटी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें