जबरदस्ती शादी किये हो कहकर लड़की के घरवालों लड़के से की मारपीट
सुमित कुमार मेश्राम ने पुलिस को बताया कि उसके हमारे ही वार्ड के एक लड़की से पिछले चार साल से उसका प्रेम संबध है, जो उसके घर समय-समय पर आ जाती है.
30 जुलाई 21 के दोपहर करीबन 12.00 बजे सुमित को उसकी प्रेमिका डेली मार्केट कांकेर मे मिली और बोली कि तुमसे शादी करना चाहती हूं चलो रायपुर जाकर शादी करते है, तब सुमित उसके कहने पर रायपुर गया और रायपुर मे संतोषी नगर में एक दुकान मे बोले हम दोनो शादी करना चाहते है तब वह बोला कि शादी करने के लिये दोनो का आधार कार्ड चाहिये.
लड़के के पास पास आधार कार्ड नही होने के कारण दोनों का शादी नही हो पाया उसके बाद दोनो रायपुर से कांकेर आ गये. इसके बाद 31 जुलाई 21 शाम करीबन 04.00 बजे सुमित जब दुध नदी की ओर गया था तब वहां पर लड़की के परिजन आये और जबरदस्ती शादी किये हो आज तुझे जान से मारकर खत्म करते है बोलकर तीनो लोग एक राय होकर हाथ मुक्का एंव बेसरम के लकडी से मुझे मारपीट किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.