सड़क पर खेलते समय पीकप ने 2 साल के मासूम को मारी ठोकर, हुई मौ... - CG Sandesh

सड़क पर खेलते समय पीकप ने 2 साल के मासूम को मारी ठोकर, हुई मौत... फिर.......

कांकेर के  रावस में एक 2 वर्ष के मासूम को  पीकप द्वारा  एक्सीडेन्ट करने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजन पुलिस में बिना सुचना दिए उसे दफना दिए, लेकिन घटना के बाद मासूम का पिता उदास रहने लगा जिसके बाद उसकी माँ ने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाया.    

निखील कुमार सोरी पिता चमरू राम सोरी उम्र 02 वर्ष निवासी ग्राम रावस को दिनक 26.07.21 को करीबन शाम 18.00 बजे अपने घर के सामने बस्ती गली मे खेल रहा था कि विश्रामपुरी रोड से आ रही पीकप वाहन क्रमाक सीजी 05 ए.डी. 9284 का चालक अपने वाहन को तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मृतक के सिर मे गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गया.

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनो के द्वारा 27 जुलाई 21 को बिना रिपोर्ट किये मृतक का शव का कफन दफन कर दिये थे. इसके बाद 28 जुलाई 21 को प्रार्थीया रामेश्वरी वटटी पति महेन्द्र वटटी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बासपत्तर के रिपोर्ट पर थाना कांकेर मे मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतक शव उत्खनन हेतु अनुविभागीय दण्डाधीकारी कांकेर से अनुमति प्राप्त कर कार्यपालिक दण्डाधीकारी सरोना के उपस्थीति मे मृतक के शव का उत्तखनन कराकर मौके पर ही डांक्टर टीम के द्वारा शव का पी एम करवाया गया.

पी एम रिपोर्ट मे डां. द्वारा मृतक का मौत का कारण वाहन द्वारा एक्सीडेन्ट करने से सिर मे गंभीर चोट आने से होना लेख किये है.

पुलिस ने बताया कि संपूर्ण जांच मे पीकप वाहन क्रंमाक सीजी 05 ए.डी. 9284 के चालक द्वारा अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी वाहन चालक अनुराम राउत पिता परसु राम राउत उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम ठेमा थाना कांकेर के विरूद् अपराध धारा 304 ए भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया.

बताया गया कि चमरूराम का लड़का निखिल उम्र लगभग 02 वर्ष घर के सामने रोड के किनारे खेल रहा था तभी विश्रामपुरी रोड तरफ से एक पिकप वाहन क्रमांक CG-05-AD-9284 का चालक वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाकर ठोकर मारा जिससे निखिल के सिर मे चोट आई निखिल का घटना स्थल पर मौत हो गया.

घटना को निखिल की मां एवं पडोसी सुखराम नरेटी देखे, और चमरूराम गांव वालो को बताया वह आर्थिक रूप से कमजोर है पीएम कराना नही चाहता. तब गांव वाले मिलकर निखिल के शव को दिनांक 27.07.2021 को कफन दफन करके शव को जमीन मे गाड दिये. इसके बाद चमरूराम काफी उदास एवं निराश हो गया जिसपर उसकी पत्नी ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया.


अन्य सम्बंधित खबरें