ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा प. रवि शंकर शुक्ल एंव विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष पटेल के नेतृत्व में कोमाखान बस स्टैंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री पंडित रवीशंकर शुक्ला जी एवं झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल जी का जयंती एवं विचार गोष्ठी सभा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पंडित रविशंकर शुक्ला जी एवं झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ला जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर महान विभूतियों को नमन किया गया।
जिसमें मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला एवं पंडित विद्या चरण शुक्ला जी के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल प्रदीप यादव नरेंद्र जैन मनोहर ठाकुर कांति महाराज हरिशंकर यादव तूफान दीवान गोलू जैन प्रत्यूष प्रताप सिंह ठाकुर हरिशंकर यादव तूफान दीवान राहुल श्रीवास शशांक श्रीवास्तव भूपेन्द्र देवांगन तीरथ भार्गव अयूब खान किशोर यादव समस्त कांग्रेश जन उपस्थित थे।