ट्रक की ठोकर से स्कार्पियो में बैठे 7 को आई चोट. - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से स्कार्पियो में बैठे 7 को आई चोट.

2 अगस्त को रात करीब 2:30 बजे नेशनल हाईवे रोड 30 मे ग्राम नाथीयानवागांव पुल के पास एक ट्रक के ठोकर से स्कार्पियो वाहन में बैठे कुछ लोग चोट आई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

किशोर कुमार जव्वे ने पुलिस को बताया कि 01 अगस्त 2021 को वह रायपुर से स्कापियो वाहन क्रंमाक सीजी 20 जे. 4543 मे कुछ लोगों के साथ बैठकर रायपुर से बीजापुर जा रहे था, करीबन दिनक 02.08.21 को रात्रि करीबन 02.30 बजे नेशनल हाईवे रोड 30 मे ग्राम नाथीयानवागांव पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमाक सीजी 18 एफ. 0755 का चालक अपनी वाहन को तेज लापरवाही एंव उतावलेपन से चलाकर सामने से स्कार्पियो गाडी को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वाहन मे बैठे मुचाकी हुंगा पिता सुकलू उम्र 23 वर्ष निवासी बायन पल्ली थाना जगरगुण्डा, रघु मोडयामी पिता लखमा उम्र 21 वर्ष निवासी परलागटटा थाना जगरगुण्डा, दीपक सावलम पिता राजु उम्र 23 वर्ष निवासी एलगागुण्डा थाना चितागुफा, कोरसा सोमा पिता मुक्का उम्र 45 वर्ष निवासी सिलगेर थाना जगरगुण्डा, कोरसा सुशील पिता बुधराम उम्र 23 वर्ष निवासी सिलगेर थाना जगरगुण्डा , लेखम गोपी पिता सोमा उम्र 27 वर्ष निवासी मन्डेवमारका थाना जगरगुण्डा, डुडी देवा पिता सुकलू उम्र 18 वर्ष निवासी चिनागेलोर थाना बासागुडा को चोटे आई है व वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमाक सीजी 18 एफ. 0755 का चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें