आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
चारामा एवं दुर्गूकोंदल तहसील के एक-एक हितग्राही के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 04-04 रूपये की मान से आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये गये हैं।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम पुड़ोमिचगांव निवासी 51 वर्षीय श्रीमती चुकी बाई सलाम की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस रूपसिंह सलाम के लिए चार लाख रूपये और चारामा तहसील के ग्राम कापसी निवासी 35 वर्षीय श्रीमती हेमलता कांगे की कुंआ में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस सतीश कुमार एवं योगेश कुमार के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार चारामा एवं दुर्गूकोंदल के माध्यम से किया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें